Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डयशपाल आर्य ने प्रदेश सरकार के 100 दिन के कार्यकाल को बताया...

यशपाल आर्य ने प्रदेश सरकार के 100 दिन के कार्यकाल को बताया पूरी तरह फेल, बोले-उत्तराखंड पर एक लाख करोड़ का कर्ज

रूद्रपुर। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने धामी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर जमकर हमला बोला। रूद्रपुर के एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री ने कहा कि राज्य के वर्तमान हालात प्रदेश के लिए चिंताजनक हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार इन 100 दिनों में पूरी दिशाहीन और फेल सााबित हुई है।

कंग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि 2001 से 2017 तक उत्तराखंड पर 3 हजार कर्ज था। जो अब एक लाख करोड़ के आसपास होने जा रहा है। प्रदेश में इस धन पर ब्याज करोड़ प्रति वर्ष राज्य सरकार को देना होता है। यह कर्ज लगातार बढ़ता जा रहा है।

यशपाल ने कहा कि बजट में जो विकास और अवस्थापना कार्यों के लिए व्यवस्था है, उस पर जीएसटी की प्रतिपूर्ति समाप्त हो गयी है। यह राशि पांच हजार करोड़ रूपए है। इसकी कोई व्यवस्था बजट में नहीं की गयी। 2011 कि जनगणना को माने तो प्रति व्यक्ति पर 95 हजार का कर्ज है।

यशपाल ने कहा कि सरकार 100 दिन के कार्यकाल का जश्न मना रही है। उपलब्धियों का जिक्र हो रहा है। विकास की बात हो रही हैं, लेकिन जमीन पर कुछ नहीं है। कैग रिपोर्ट ने सरकार के कई विभागों की पोल खोली है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार के पास गैरसैंण को राजधानी बनाने को लेकर कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा प्रदेश होने के बावजूद राज्य में बिजली का संकट है। 24 घंटे की बिजली आपूर्त नहीं हो पा रही है। उल्टा छह घंटे की अघोषित कटौती की गई। अग्निपथ योजना नवजवानों के साथ छलावा है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments