Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डयहाँ वैन और ट्रक की हुई भिड़ंत , घायलो को पुलिस ने...

यहाँ वैन और ट्रक की हुई भिड़ंत , घायलो को पुलिस ने पहुँचाया अस्पताल

जनपद_उधमसिंहनगर_पुलिस गदरपुर पुलिस द्वारा एक्सीडेंट में घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाकर पेश की गई मानवता की मिशाल।

दिनांक 05.11.21 को रात्रि समय 23.10 बजे गूलरभोज मोड़ थाना गदरपुर पर एक ट्रक दस टायरा UP21CN5795 व मारुति वैन UK06BB0495 की आपस में भिड़ंत हो गई। जिस पर थाना गदरपुर से प्रभारी निरीक्षक  विजेंद्र साह व उप निरीक्षक सुनील सुतेडी द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर जनता की मदद से वेन में फंसे लोगों को निकाल कर 108 से तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। चोट आई लोगों में ड्राइवर लंबामड़ा निवासी सफदर अली पुत्र अहमद हुसैन निवासी उम्र लगभग 30 वर्ष।

गंभीर घायलों में अमित पाठक पुत्र दीवान पाठक उम्र 33 वर्ष
शांति पाठक महिला घायल उम्र 30 वर्ष लगभग, रिद्धि पाठक उम्र 12 साल रीति पाठक,रोली पाठक उम्र 14 साल रोली पाठक। घायलों को गौतम हॉस्पिटल रुद्रपुर में डॉक्टर द्वारा रेफर किया गया, जिनका इलाज चल रहा है। जेसीबी की मदद से वेन को थाना परिसर पर सुरक्षित खड़ा किया गया। ट्रक को हाइड्रा की मदद से सड़क किनारे खड़ा कर यातायात को सुचारू किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments