Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डरामनगर में बेटी के घर से भागने पर आहत पिता ने पेड़...

रामनगर में बेटी के घर से भागने पर आहत पिता ने पेड़ से लटककर की खुदकुशी

रामनगर : बेटी के घर से भागने के कारण मानसिक रूप से परेशान पिता ने पेड़ पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। ग्रामीणों ने सुबह उसका शव पेड़ से लटका देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है लड़की पहले भी इस तर‍ह की हरकतें कर चुकी है। जिसके कारण उसका पिता काफी परेशान रहता था।

रामनगर के अंतर्गत बेनी बिहार पीरूमदारा निवासी त्रिलोक सिंह भंडारी 45 वर्ष पुत्र मोहन सिंह भंडारी ने गुरुवार को शिवपुर बैलजुड़ी के पास बगीचे में पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने उसका शव पेड़ से लटका देखा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से उतारा। ग्रामीणों ने उसकी शिनाख्त त्रिलोक सिंह भंडारी के रूप में की। पुलिस ने मृतक के शव का चिकित्सालय में पंचनामा किया। आत्महत्या करने के कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

पुलिस के मुताबिक मृतक की बेटी गुरुवार को किसी युवक के साथ घर से चली गई थी। जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था। पहले भी उसकी बेटी घर से जा चुकी है। वह गुरुवार शाम को पीरूमद्वारा पुलिस चौकी बेटी की गुमशुदगी की तहरीर लेकर आया था। इसके बाद उसे कोतवाली भेज दिया था। पुलिस आत्महत्या की वास्तविक वजह जानने के लिए स्वजनों से पूछताछ कर रही है। कोतवाल आशुतोष कुमार ने बताया कि रात में ही मृतक की बेटी की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments