Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डरुई की दुकान में लगी भीषण आग,देखें वीडियो  

रुई की दुकान में लगी भीषण आग,देखें वीडियो  

बाजपुर में बेरिया रोड स्थित रुई की दुकान में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर लिया और मौके पर खड़े एक ट्रैक्टर को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से दुकान में रखी लाखों रुपए की रुई जलकर राख हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बता दें कि बाजपुर के बेरिया रोड स्थित शकील अहमद की रूई के गद्दे की दुकान है। जहां देर शाम अज्ञात कारणों के चलते दुकान में आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने आग को बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास में खड़े एक ट्रैक्टर को भी अपनी चपेट में ले लिया।

लोगों ने आग की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक लाखों रुपए की रुई और ट्रैक्टर जलकर राख हो गया। पीड़ित दुकानदार शकील अहमद के अनुसार उनका करीब 1,50,000 का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि शादी ब्याह का सीजन होने के चलते उनके पास बिस्तर, लिहाफ के आर्डर आये हुए थे लेकिन इस अग्निकांड में सब जलकर राख हो गया। वही अग्निशमन विभाग के अधिकारी गिरीश सिंह बिष्ट ने बताया कि आपको पूरी तरह से काबू पा लिया गया था और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments