Saturday, March 7, 2026
Homeऊधमसिंहनगररुद्रपुरः प्लास्टिक फैक्टरी में लगी आग, लाखों की मशीने जलकर हुई राख

रुद्रपुरः प्लास्टिक फैक्टरी में लगी आग, लाखों की मशीने जलकर हुई राख

आग
रुद्रपुर। उत्तराखंड के रुद्रपुर में शुक्रवार सुबह मलसी गांव में हादसा हो गया। अचानक प्लास्टिक फैक्टरी में आग लगने से वहां अफता-तफरी मच गई।

गनीमत रही कि उस वक्त फैक्ट्री में कर्मचारी नहीं थे, वरना बड़ी जनहानि हो सकती थी। हालांकि आग भड़कने से फैक्ट्री में रखी लाखों की मशीने जलकर राख हो गई। वहीं फैक्ट्री की बिल्डिंग भी क्षतिग्रस्त हुई है।

आग भड़कते ही लोगों ने इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की चार गाड़ियों ने करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया। वहीं अधिकारियों का कहना है कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं लग पाया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments