Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधरुद्रपुर: ट्रांजिट कैम्प निवासी युवक की गोली मारकर हत्या, अवैध संबंध बताए...

रुद्रपुर: ट्रांजिट कैम्प निवासी युवक की गोली मारकर हत्या, अवैध संबंध बताए जा रहे हत्या की वजह

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैम्प निवासी युवक की शुक्रवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी। शुरुआत तौर पर अवैध संबंधों के शक पर हत्‍या की बात कही जा रही है। मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसकी सहेली को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक ट्रांजिट कैम्प मुखर्जी नगर निवासी 25 वर्षीय समीर विश्वास पुत्र नेताई विश्वास परिवार के साथ रहता है। शुक्रवार रात उसके पिता और मां अनिता पास के मकान में ही सो रहे थे। जबकि समीर पत्नी समोली और घर आई उसकी सहेली के साथ घर में अलग अलग कमरों में सोए थे। बताया जा रहा है कि देर रात दो बजे के आसपास एक युवक घर में घुस आया और समीर को गोली मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर समीर की पत्नी समोली और सहेली प्रियंका कमरे से बाहर आये तो वह खून से लथपथ पड़ा था।

शोर होने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। इस दौरान मृतक की मां और अन्य परिजनों ने समीर की पत्नी पर हत्या कराने का आरोप लगाया। बताया कि दिनेशपुर, गुलरभोज निवासी एक युवक से उसका अवैध संबंध है, इसके चलते उसकी हत्या की गई है। बाद में पुलिस ने मृतक की पत्नी समोली और उसकी सहेली प्रियंका को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा ने बताया कि हिरासत में लिए लोगों से पूछताछ की जा रही है, जल्द ही हत्या का खुलासा कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments