Saturday, March 7, 2026
Homeऊधमसिंहनगररुद्रपुर में चोरों ने किसान के घर पर बोला धावा, कई तोला...

रुद्रपुर में चोरों ने किसान के घर पर बोला धावा, कई तोला सोना और लाखों की नगदी चुराई

Rudrapur: loot in farmer house, gold and cash worth lakhs stolenरुद्रपुर। रुद्रपुर के लालपुर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। यहां आइडिया कॉलोनी में किसान हरभजन सिंह के घर से चोर कई तोला सोना और लाखों की नगदी चुरा ले गए।

जानकारी के मुताबिक चोर 28 तोला सोना सहित छह लाख की नगदी चोरी करके ले गए हैं। हरभजन सिंह के कमरे के लॉकर को खोलकर यह चोरी की गई है। किसान ने घर में काम करने वाले नौकरों पर शक जताया है।

किसान ने पुलिस को मौखिक सूचना दे दी है। चोरों ने घटना को रात में अंजाम दिया। किसान के दो बच्चे विदेश में रहते हैं। जब यह घटना हुई किसान अपने रिश्तेदारों के पास गया था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments