Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डरुद्रपुर में जहरीली गैस का रिसाव, एसडीएम समेत करीब 34 लोग बेहोश,...

रुद्रपुर में जहरीली गैस का रिसाव, एसडीएम समेत करीब 34 लोग बेहोश, अस्पताल में आईसीयू वार्ड फुल

उत्तराखंड में ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर में मंगलवार सुबह ट्रांजिट कैंप के आजाद नगर में कबाड़ी की दुकान में रखे गैस सिलेंडर से जहरीली गैस का रिसाव हो गया। गैस की चपेट में आकर कई लोग बेहोश हो गए। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम, सीओ व फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची है। इस दौरान एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा भी बेहोश हो गए।

बेहोश हुए करीब 34 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां जिला अस्पताल का आईसीयू वार्ड भी फुल हो गया है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, युगल किशोर पंत व एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी अस्पताल में बेहोश मरीजों का हाल जानने पहुंचे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments