Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधरुद्रपुर में पार्षद पर हमला करने के मामले में तीन महिला समेत...

रुद्रपुर में पार्षद पर हमला करने के मामले में तीन महिला समेत पांच पर केस दर्ज

रुद्रपुर : ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर में पार्षद के घर में घुसकर हमला करने और मोबाइल लूट मामले में पुलिस ने तीन महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है, पुलिस जांच कर रही है।

ट्रांजिट कैंप, आजादनगर निवासी पार्षद शिव कुमार गंगवार ने सौंपी तहरीर में कहा था कि रविवार दोपहर उसके घर के बाहर कुछ लोग गालीगलौज कर रहे थे। यह देख उसने विरोध किया तो वह भड़क गए। आरोप है कि इस दौरान अरविंद, नन्हे, पूजा, सपा और सपना की बहन जबरन उनके घर में घुस आए और उस पर हमला कर दिया। शोर शराबा होने पर स्वजन बीच बचाव को आए तो उनसे भी हमलावरों ने अभद्रता की।

आसपास के लोगों के एकत्र होने पर हमलावर उसका मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पार्षद ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पूजा, सपना और उसकी बहन के साथ ही नन्हे और अरविंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपितों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच एसआइ कौशल भाकुनी को सौंपी गई है। बताया कि जांच के बाद आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments