Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डरुद्रपुर में भाजपा नेता के भाई के घर से लाखों की चोरी,...

रुद्रपुर में भाजपा नेता के भाई के घर से लाखों की चोरी, विदेश यात्रा पर है परिवार

रुद्रपुर : भाजपा नेता के छोटे भाई के सरस्वती कालोनी रुद्रपुर स्थित घर की खिड़की का ग्रिल तोड़कर चोरों ने लाखों का सामान चुरा लिया।

इसका पता चलते ही पुलिस पहुंची और जानकारी ली, साथ ही कालोनी के गार्ड को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक मकान स्वामी विदेश में घूमने गए हैं, उनके आने के बाद ही चोरी हुए सामान का सही आंकलन हो सकेगा।

परिवार के साथ विदेश घूमने गया है परिवार
वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ के छोटे भाई मनीष चुघ सरस्वती कालोनी में रहते हैं। वह कुछ दिन पहले पत्नी परिधि व पुत्र सिद्धार्थ के साथ विदेश घूमने गए हैं।

सोमवार रात चोरों ने दिया घटना को अंजाम
बताया जा रहा है कि सोमवार रात चोरों ने उनके घर की खिड़की की ग्रिल तोड़ दी और शीशा निकालकर घर के भीतर प्रवेश किया। जिसके बाद चोरों ने घर खंगाला और लाखों का सामान चुराकर फरार हो गए।

कालोनी के लोगों ने बड़े भाई को दी जानकारी
मंगलवार सुबह जब कालोनी के लोगों ने मनीष के घर की खिड़की की ग्रिल टूटी देखी तो उन्होंने इसकी जानकारी उनके बड़े भाई भारत भूषण चुघ को दी। सूचना मिलते ही चुघ स्वजनों के साथ पहुंचे तो कमरे में सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारी व पलंग आदि खुले हुए थे। इस पर उन्होंने घटना की सूचना पुलिस अधिकारियों को दी।

पुलिस खंगाल रही है सीसीटीवी
सूचना पर हल्का प्रभारी एसआई महेश कांडपाल पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली। एसआइ महेश कांडपाल ने बताया कि मकान स्वामी विदेश में है। उनके वापस आने के बाद ही चोरी हुए सामान का पता लगेगा। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने के साथ ही कालोनी के गार्ड से पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments