Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डरुद्रपुर में युवक को पहले नंगा कर पीटा, फिर चेहरे पर चाकू...

रुद्रपुर में युवक को पहले नंगा कर पीटा, फिर चेहरे पर चाकू से किया ताबड़तोड़ वार, गला घोंटकर शव झाड़ियों में फेंका

रुद्रपुर : ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर के सुभाष कालोनी से लापता युवक की गला दबाकर और चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी गई। साथ ही लाश काशीपुर रोड पर अमरपुर के पास झाड़ियों में फेंक दी गई। इस मामले में पुलिस ने दो हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर शव बरामद कर लिया है। जबकि हत्या का मुख्य आरोपित कबाड़ी और उसकी महिला पार्टनर समेत तीन लोग फरार हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हत्यारोपितों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर हत्या के राज का पर्दाफाश किया जाएगा।

सुभाष कालोनी, वार्ड नंबर 29 निवासी नवी अहमद का बैंड बाजे का कारोबार है। उसके 25 वर्षीय बेटे सद्दाम को बुधवार को मोहल्ले के ही एक कबाड़ी नवाब और उसके साथी बुलाकर ले गए थे। देर शाम तक सद्दाम घर नहीं पहुंचा तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। इस दौरान कबाड़ी नवाब और उसकी महिला पार्टनर निशा, गंगाराम, शहनवाज और इरफान से पूछताछ की लेकिन वे लोग गुमराह करते रहे। इस पर पुलिस ने पांचों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी।

गुरुवार रात को पुलिस ने हल्द्वानी, इंदिरा नगर निवासी शहनवाज पुत्र इसरार और सुभाष कालोनी निवासी गंगाराम पुत्र भागीरथ को पकड़ लिया और पूछताछ की। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि पूछताछ में दोनों ने बताया कि नवाब, निशा और जुबैर के साथ मिलकर उन्होंने सद्दाम की हत्या कर दी है। बताया कि बुधवार देर रात किसी बात पर नवाब और सद्दाम का विवाद हो गया था। जिसके बाद नवाब ने निशा और जुबैर के साथ मिलकर पहले उसे नंगा कर पीटा। बाद में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। बताया कि उन्होंने भी उसके चेहरे पर चाकू से कई वार किए।

हत्या के बाद गुरुवार रात को कबाड़ के साथ रिक्शा में शव काशीपुर रोड पर ले गए और झाड़ियों में फेंक दिया। दोनों की निशानदेही पर शुक्रवार को सीओ सिटी अभय सिंह, कोतवाल विक्रम राठौर, एसएसआइ सतीश चंद्र कापड़ी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और झाड़ियों से नग्न लाश बरामद की। बाद में पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि मुख्य हत्यारोपित नवाब और निशा के साथ ही जुबैर की तलाश की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के बाद ही पता चलेगा कि हत्या क्यों की गई थी। फिलहाल पुलिस टीम तीनों की धरपकड़ में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments