Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधरुद्रपुर में संदिग्ध हालात में अलग अलग स्थान पर दो शव मिले

रुद्रपुर में संदिग्ध हालात में अलग अलग स्थान पर दो शव मिले

एक ही दिन में दो शवों के मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत पहाड़गंज व खेड़ा कालोनी में दो अलग अलग जगह शव मिलने की सूचना सामने आई है। दोनों घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंचकर मामले की जानकारी ली है, फिलहाल संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के कारणों का अभी कुछ पता नहीं लग पाया है। वहीं एसपी सिटी देवेंद्र पींचा, सीओ अमित कुमार, कोतवाल नित्यानंद पंत ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सतपाल चौधरी निवासी फतेहपुर केलाखेड़ा बिरिया दौलतपुर में किराने की दुकान चलाता है। सतपाल खेड़ा निवासी एक संदिग्ध महिला के यहां पैसे लेने आता था, आज भी सतपाल महिला के यहाँ पैसे लेने आया था। जब मृतक सतपाल ने फोन नहीं उठाया तो सतपाल के परिजन खेड़ा निवासी संदिग्ध महिला के निवास में पहुंचे। जहां सतपाल मृत अवस्था मे पड़ा था। आनन फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में ले लिया। वहीं दूसरी ओर पहाड़गंज में भी पुलिस को शव मिलने की सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। एसपी सिटी देवेंद्र पींचा ने बताया कि पहाड़गंज निवासी धीरेंद्र के सिर में गंभीर चोट आई है, जिसके चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं खेड़ा में भी एक संदिग्ध अवस्था में शव मिला है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments