Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधरुद्रपुर में संदिग्ध हालत में मिली युवक की लाश, स्वजनों ने कही...

रुद्रपुर में संदिग्ध हालत में मिली युवक की लाश, स्वजनों ने कही ये बात

रुद्रपुर : ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर रवींद्रनगर निवासी युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसकी लाश अरविंद नगर में बरामद हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसका पता चलते ही मृतक के स्वजनों में काेहराम मचा हुआ है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।

पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह अरविंद नगर में एक 30 साल के युवक बेहोश पड़ा हुआ मिला। इस पर स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ ही एंबुलेंस 108 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से बेहोश युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान मृतक की शिनाख्त रवींद्रनगर, ट्रांजिट कैंप निवासी दीपक सरकार 30 पुत्र देवदास सरकार के रूप में हुई। जिसके बाद पुलिस ने उसके स्वजनों से संपर्क किया और घटना की जानकारी दी।

दीपक की मौत की खबर लगते ही स्वजन जिला अस्पताल पहुंच गए, जहां उसकी लाश देखकर कोहराम मच गया। इस दौरान स्वजनों ने बताया कि दीपक रविवार रात नौ बजे किसी काम से घर से निकला था लेकिन सुबह तक नहीं आया। थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप सुंदरम शर्मा ने बताया कि मृतक के शरीर में किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चलेगा कि उसकी मौत कैसे हुई है। फिलहाल मृतक के स्वजनों ने किसी प्रकार के आरोप प्रत्यारोप नहीं लगाए है और तहरीर भी पुलिस को नहीं दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments