Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डरुद्रपुर सिडकुल की पायलट इंडस्ट्रीज कंपनी में इनकम टैक्स टीम का छापा,...

रुद्रपुर सिडकुल की पायलट इंडस्ट्रीज कंपनी में इनकम टैक्स टीम का छापा, कर्मचारियों में मचा हड़कंप

कंपनी में इनकम टैक्स के छापे के बाद बाहर खड़े कर्मचारी

उत्तराखंड में ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में सिडकुल की एक कंपनी में इनकम टैक्स की टीम ने छापा मारा है। दिल्ली और देहरादून की संयुक्त टीम ने यह कार्यवाही की है।

जानकारी के अनुसार, टीम सुबह करीब आठ बजे सिडकुल की पायलट इंडस्ट्रीज कंपनी में टीम पहुंची। बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स चोरी को लेकर छापा मारा गया है।

एसपी क्राइम चंद्रशेखर आर घोड़के का कहना है की इनकम टैक्स टीम ने छापा की सूचना मिली थी। स्थानीय पुलिस की टीम उन्हें उपल्ब्ध कराई गई है। इसके अलावा इस मामले में और कोई जानकारी नहीं है।

वहीं, कंपनी का प्रोडक्शन भी बंद कर दिया गया है। जिसके बाद सभी कर्मचारी प्लांट से बाहर आकर खड़े हो गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments