Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डलाइव दुर्घटना सीसीटीवी में कैद हुई मौत,देखें वीडियो

लाइव दुर्घटना सीसीटीवी में कैद हुई मौत,देखें वीडियो

उधम सिंह नगर में एक बाइक सवार दंपति की लाइव मौत की तस्वीर सामने आई है जो हर किसी को परेशान कर सकती है। थाना पुलभट्टा के निकट बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गयी, जबकि पत्नी घायल हो गयी थी जिसकी हालात अभी भी चिंताजनक बनी हुई है । ये पूरी घटना लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी। हालांकि ये घटना 27 अप्रैल की है।

आपको बता दें कि कृष्णा नगर कॉलोनी खीरी यूपी निवासी दयानंद रुद्रपुर में किराये के मकान में रहकर सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करता था। मंगलवार को वह पत्नी सुनीता देवी को बाइक पर बैठा कर खीरी से रुद्रपुर आ रहा था। पुलभट्टा थाने के निकट उनकी बाइक को सामने से आ रहे बेकाबू ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दंपति गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना मिलते ही पुलभट्टा पुलिस मौके पर पहुंच गई। दयानंद को गंभीर अवस्था में किच्छा के सीएचसी लाया गया, जहांं चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। जबकि सुनीता देवी का उपचार किया जा रहा है जिसकी हालात अभी चिंताजनक बनी हुई है। ये पूरी घटना सीसीटीवी में लाइव कैद हो गयी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments