Sunday, March 8, 2026
Homeऊधमसिंहनगरविधायक सौरभ बहुगुणा ने रूका कार्य कराया शुरू

विधायक सौरभ बहुगुणा ने रूका कार्य कराया शुरू

सितारगंज। संवाददाता। सितारगंज में लंबे समय से सरकारी बस अड्डे का कार्य रूका हुआ था, जो अब चालू हो गया है जिसका निरीक्षण क्षेत्रीय विधायक सौरभ बहुगुणा ने किया और साथ ही मार्च 2020 तक कार्य पूरा होने की बात कही। बता दे कि निवर्तमान मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा द्वारा वर्ष 2013 में सितारगंज में रोडवेज डिपो ना होने से जनता की सहूलियत के लिए मीना बाजार में रोडवेज डिपो की घोषणा की थी।

इसके बाद कार्य भी प्रारंभ हो गया था। लेकिन विजय बहुगुणा के सीएम पद से हटने के बाद कार्य अधूरा रह गया था। जिसके बाद सितारगंज विधानसभा से उनके पुत्र सौरभ बहुगुणा विधायक बने और उनके प्रयास से प्रदेश के मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री के सहयोग से लगभग ढाई करोड़ रुपए रुके हुए बस डिपो के लिए स्वीकृत हुए हैं विधायक ने रोडवेज बस डिपो का चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया और बताया कि यह डिपो बनाना उनका एक सपना था जो अब जल्द पूरा होगा विधायक ने बताया कि मार्च में कार्य पूरा होने के बाद टनकपुर डिपो को हैंड ओवर कर दिया जाएगा, 1 अप्रैल से बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments