Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधशराब के ठेके से टोकन लेकर राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं को हो...

शराब के ठेके से टोकन लेकर राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं को हो रही थी सप्लाई, सीज

टनकपुर और बनबसा में शराब की दुकानों में चुनावों के दौरान राजनैतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं को टोकन लेकर शराब देना ठेका संचालकों को महंगा पड़ गया। एसडीएम ने फिलहाल टनकपुर और बनबसा में शराब की दो दुकानें सीज कर दी हैं। जानकारी के मुताबिक, पुलिस और प्रशासन की टीम ने विधान सभा चुनाव को देखते हुए पहले बनबसा और फिर टनकपुर में शराब के ठेके पर छापा मारा।

इस दौरान एसडीएम हिमांशु कफल्टिया और सीओ अविनाश वर्मा को कई अनियमितताएं मिली हैं। एसडीएम कलल्टिया ने बताया कि कुछ राजनैतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं को शराब की इन दुकानों से टोकन लेकर शराब दी जा रही थी। उन्होंने बताया कि मौके पर जाकर देखने के बाद मिली अनियमितताओं पर कार्रवाई की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments