Saturday, March 7, 2026
Homeऊधमसिंहनगरसंदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

रुद्रपुर। रुद्रपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गयी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस को महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। सुमन आयु 25 वर्ष पत्नी तारीफ सिंह निवासी शिव नगर ट्रांजिट कैम्प में किराए के मकान में रहता था। बुधवार तड़के सुमन की भुआ सोमवती को पड़ोसी किरायेदार कमलेश ने सुमन की मृत्यु की सूचना दी तो हड़कंप मच गया। आनन फानन में परिजन वहां पहुच गए।

सूचना पर पहुची पुलिस ने शव कब्जे में ले मोर्चरी भिजवा दिया। भुआ सोमवती ने बताया सुमन के गले पर निशान उसकी हत्या की गाथा बयान कर रहे है। सोमवती ने बताया सुमन अपने पति से अलग किराए के मकान में रह सिडकुल में नौकरी कर रही थी। पिछले एक सप्ताह से ही इसका पति उनके साथ रहने लगा था। उसने लगभग तीन वर्ष पूर्व सुमन को छोड़ दिया था। दोनों में विवाद रहता था। पुलिस मामले में पोस्टमार्टम का इंतजार कर रही हैं। पंचनामा भरने पहुची एसआई राखी धौनी ने कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सही जानकारी सामने आ पाएगी। मृतका का कोविड टेस्ट करवाने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments