Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसंदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत

खटीमा। नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। वह तीन माह की गर्भवती थी। तहसीलदार की मौजूदगी में पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

राजीवनगर पकड़िया गांव के शेर खान की 21 वर्षीय पुत्री ताजिम का विवाह बिडौरा मझोला नानकमत्ता गांव के युवक से 27 फरवरी को विवाह हुआ था। विदेश में काम करता है। जनवरी में ही घर आया था। बुधवार सुबह करीब दस बजे परिजनों ने देखा कि ताजिम के कमरे का दरवाजा बंद है। दरवाजा तोड़कर देखा तो वह पंखे में दुपट्टे के फंदे से लटकी मिली। घटना की सूचना मृतका के मायके वालों एवं पुलिस को दी। पुलिस नेशव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने तहसीलदार युसूफ अली की मौजूदगी में शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के भाई वाहिद का आरोप है कि उसका पति आएदिन बहन के साथ मारपीट करता रहता था। इसको लेकर गांव में तीन बार पंचायत भी हो चुकी है। मंगलवार की देर रात भी उसके साथ मारपीट की थी। समाचार लिखे जाने तक मामले में पुलिस को फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी गई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments