Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसिडकुल के एक कम्पनी के एचआर हेड ने जहर खाकर दी जान

सिडकुल के एक कम्पनी के एचआर हेड ने जहर खाकर दी जान

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर स्थित सिडकुल की एक कंपनी के एचआर हेड ने सल्फास खाकर खुदकुशी कर ली है घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है बताया जा रहा है कि मूल रूप से कृष्णा नगर दिल्ली के रहने वाले संजय शर्मा सिडकुल की सूर्या कंपनी में एचआर हेड थे।
रविवार को वह कंपनी में ड्यूटी के लिए गए थे रात को उन्होंने कंपनी में ही सल्फास की गोली खा ली और उनकी मौके पर ही मौत हो गई कंपनी कर्मचारियों में एचआर हेड की मौत से वहां हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार फिलहाल मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और मृतक का परिवार रुद्रपुर में ही रहता है फिलहाल एचआर हेड जैसे पद में काम कर रहे संजय शर्मा ने क्यों मौत को गले लगाया इसकी छानबीन की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments