ऊधम सिंह नगर जनपद के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विरोध करने वाले भारतीय किसान यूनियन चढूनी से जुड़े पदाधिकारियों व सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय ऊधम सिंह नगर जनपद के दौरे पर है जिसको लेकर मुख्यमंत्री का विरोध करने जा रहे भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने पहले से ही ऐलान किया था कि वह मुख्यमंत्री के दौरे व कार्यक्रम का विरोध करेंगे। जिसको लेकर काशीपुर रोड की ग्रीन पार्क कॉलोनी पर जब एक-एक कर किसान भारी संख्या में एकत्र होने लगे तभी पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया इस बीच पुलिस और किसान यूनियन के बीच जमकर झड़प हुई।
सीएम धामी का विरोध करने पहुंचे किसानों और पुलिस के बीच झड़प, पुलिस ने किया गिरफ्तार
RELATED ARTICLES

