Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डहाथियों का तांडव किसानों की फसल नष्ट

हाथियों का तांडव किसानों की फसल नष्ट

उधम सिंह नगर में हाथियों का तांडव इस कदर बढ़ता ही जा रहा है जो की आये दिन कहीं न कहीं हाथियों के झुंड का जुड़दंग देखने को मिल रहा है और किसानों की फ़सल को नष्ट कर रहें हैं। ताजा मामला है सितारगंज का जो की ग्राम नकटपूरा हलदुआ में हाथियों का तांडव देखने को मिला है जहां हाथियों ने गन्ने के खेत मे खूब तांडव मचाया है जिसकी लाइव वीडियो कैमरे में कैद हुई हैं।

आपको बता दें कि सितारगंज के ग्राम के नकटपूरा हल्दुआ मैं हाथियों का झुंड देखा गया जहां पर  ग्रामीणों में हड़कंम मच गया ग्राम नकटपुरा के दशमेश फार्म में अचानक हाथियों के देखे जाने की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। राह चलते लोगों ने इसकी खबर संबंधित चौकी पर पुलिस को सूचित किया।खबर सुनकर मौके पर पहुची पुलिस ने उस जगह पहुंच ग्रामवासियों को हादसा होने के भय से दूर कर दिया। बरहाल अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नही है, हाथियों की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हाथियों के झुंड के गन्ने की फ़सल को नष्ट करते लाइव कैमरे में कैद हो गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments