Saturday, March 7, 2026
Homeऊधमसिंहनगरऊधमसिंहनगर सेवायोजन विभाग में 15 सौं युवा भटकने को मजबूर

ऊधमसिंहनगर सेवायोजन विभाग में 15 सौं युवा भटकने को मजबूर

देहरादून। संवाददाता। जिला ऊधमसिंहनगर सेवायोजन विभाग में 15 सौं युवा पंजीयन करा चुके हैं, मगर उन्हें पिछले काफी समय से प्रमाणपत्र नहीं मिल पाया है। जिससें उनके सामने दिक्कते आ रही है। वहीं कुछ युवाओं का कहना है कि इसमंे जिला सेवायोजन अधिकारी की लापरवाही सबसे बड़ा कारण है।

बता दे कि समूह ग भर्ती को लेकर करीब 15 सौ बेरोजगार युवओं ने सेवायोजन कार्यालय में बेरोजगारी पंजीयन कराया था। मगर अब 1 महीना से भी ज्यादा समय होने के बाद भी उन्हें बेरोजागरी पंजीयन प्रमाणपत्र नहीं मिल सका है। जिस वजह से उन्हें कई दफा विभाग के चक्कर काटने पड़ रहे हैं,

मगर विभाग मुकदर्शक बन बैठा है। युवओं ने सेवायोजन अधिकारी अनुभा जैन पर लापरहवाही करने का आरोप लगाया है। मामलें में जब सेवायोजन निदेशक अशोक कुमार से इस संबंध में बात की गई, तो उनका कहना है कि कभी-कभी तकनीकि दिक्कत के चलते देर हो जाती है। जल्द समस्या का निवारण कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments