Saturday, March 7, 2026
Homeअपराध70 हजार की स्मैक के साथ दो आरोपित गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

70 हजार की स्मैक के साथ दो आरोपित गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

ऊधमसिंहनगर  पुलिस ने स्मैक के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 7.38 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्मैक की कीमत करीब 70 हजार रुपये है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर दिया।

कोतवाली पुलिस रात को गश्त पर थी। इस दौरान मोहल्ला महेशपुरा में दो युवकों के स्मैक बेचने की सूचना मिली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपितों को स्मैक बेचते रंगे हाथ पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपितों ने अपना नाम रिंकू पुत्र चांद निवासी मोहल्ला लाहौरिया काशीपुर और अजय कुमार पुत्र धर्मपाल निवासी पक्काकोट काशीपुर बताया। तलाशी में रिंकू के पास से 3.25 ग्राम और अजय के पास से 4.13 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments