Saturday, March 7, 2026
Homeऊधमसिंहनगरपुलिस ने 50 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा

पुलिस ने 50 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा


पंतनगर। एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने 50 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पंतनगर थाने में एसएसपी ने मामले का खुलासा किया है।

दरअसल, मादक पदार्थ और उसके खिलाफ कार्रवाई को लेकर उप महानिरिक्षक देहरादून रिद्धिम अग्रवाल ने निर्देश जारी किए। जिसके तहत एसटीएफ कुमाऊं और पंतनगर पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रर्वाइ शुरू की।

इस दौरान टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि नगला बाईपास तिराहे से बिरौरा नगला, नानकमत्ता में एक संदिग्ध युवक दिखा है। टीम ने कार्रवाई करते हुए 27 वर्षीय चमकौर सिंह उर्फ चमकी पुत्र गुरुदयाल सिंह को 50 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान आरोपित ने बताया कि वो बरेली से स्मैक लाता है और आसपास के इलाकों में सप्लाई करता था। फिलहाल, पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments