Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधपत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज


उधमसिंह नगर । सिडकुल से ड्यूटी कर पति के साथ लौट रही पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतका के परिजनो ने पति के अवैध संबंधों को हत्या का कारण बताया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ओम प्रकाश पुत्र रामपत निवासी इंदिरा कॉलोनी गदरपुर ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा उसकी बहन संगीता का विवाह 2008 में श्याम नारायण पुत्र शिव बदन के साथ किया था।

आरोप है शिवबदन के अवैध संबंधों के चलते उसकी बहन का पति से विवाद चल रहा है। छह मार्च को बहन के दुर्घटना में घायल होने की उनको सूचना मिली तो वह रामेश्वरपुर पहुंच गए, लेकिन वहां कोई नही मिला।

फिर सूचना मिली कि बहन का मेडिसिटी अस्पताल में उपचार चल रहा है। जब वह वहां पहुंचे तो वह भी कोई नही था। इस पर वे कोतवाली रुद्रपुर पहुचे तो पता चला कि उसकी बहन की मृत्यु हो चुकी है और शव पोस्टमार्टम हाउस में है।

ओमप्रकाश ने उसकी बहन की हत्या में उसके ससुराल वालों का हाथ भी होने की आशंका व्यक्त की है। कोतवाल उमेश मालिक ने कहा जांच निष्पक्ष होगी, जो भी दोषी होगा बचेगा नही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments