Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत


रूद्रपुर। संवाददाता। तेज रफ्तार अनियंत्रित दस टायरा ट्रक की चपेट में आकर खेड़ा निवासी स्कूटी सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़ फरार हो गया। इसका पता चलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक खेड़ा वार्ड नंबर पांच निवासी 30 वर्षीय वीरेंद्र उर्फ बंटी पुत्र स्व. बहादुर शाही स्कूटी से किच्छा रोड की ओर जा रहा था। इसी बीच तीनपानी के पास दस टायरा ट्रक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

इससे वीरेंद्र मय स्कूटी के ट्रक के नीचे आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देख मौके पर आसपास के लोगों के साथ ही राहगीरों का जमावड़ा लग गया। इसका फायदा उठाकर चालक ट्रक मौके पर छोड़ फरार हो गया।

घटना की सूचना पर एसएसआई कमलेश भट्ट व एसआई सैदुल बहार पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments