Saturday, March 7, 2026
Homeऊधमसिंहनगरराजस्व टीम ने खनन के खिलाफ की छापेमारी, 10 डंपर व मशीन...

राजस्व टीम ने खनन के खिलाफ की छापेमारी, 10 डंपर व मशीन जब्त

ऊधमसिंहनगर। संवाददाता। तराई में कई बार खनन माफियाओं का वर्चस्व पुलिस और प्रशासन पर भारी पड़ता दिखा है। वहीं अब प्रशासन की ओर से कोसी पार क्षेत्र में खनन अधिकारी व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मंशा स्टोन क्रशर तथा ढिल्लन स्टोन क्रशर पर छापामारी की गई। इस दौरान भंडारण स्थल पर बिना अनुमति पोकलेंड से खनन होता पाया गया। टीम ने मौके से 10 डंपर व एक पोकलेंड को कब्जे में लेने के बाद उन्हें सीज कर दिया। अवैध खनन के मामले में करीब चार करोड़ का जुर्माना लगाया गया है।

खनन अधिकारी राजपाल लेघा ने बताया कि अवैध खनन की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया मैसर्स मंशा स्टोन क्रशर सक्खनपुर के निरीक्षण के दौरान खेत संख्या 54ध्1 से 95 गुणा 55 वर्ग मीटर क्षेत्र में चार फिट से भी अधिक गहराई तक खुदाई करते हुए 25590 घन मीटर अवैध खनन पाया गया। इसके लिए 2 करोड़ 29 लाख का जुर्माना लगाया गया।

इधर ढिल्लन स्टोन क्रेशर द्वारा ग्राम पपुड़ी में भंडारण की अनुमति ली गई थी। वहां भी खेतों को खोद कर आरबीएम निकाला जा रहा था। जिसमें 19224 घन मीटर का अवैध खनन पाया गया जिसके चलते एक करोड़ 73 लाख का जुर्माना किया गया है।

खनन अधिकारी राजपाल लेघा ने बताया कि कुल 10 डंपर तथा एक पोकलेंड को सीज कर दिया गया है। छापामारी करने वाली टीम में त्रिभुवन ¨सह, मोहन चंद व राजस्व विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी शामिल थे। खान विभाग व राजस्व प्रशासन की इस कार्रवाई से स्टोन क्रशर संचालकों में हड़कंप मचा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments