Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधदुकान का ताला तोड़कर चोर ले गए हजारों का सामान, सीसीटीवी में...

दुकान का ताला तोड़कर चोर ले गए हजारों का सामान, सीसीटीवी में हुए कैद


रुद्रपुर। मलिक कालोनी स्थित ऑन लाइन सर्विसेज की दुकान का ताला काटकर चोरों ने 50 हजार की नगदी समेत हजारों का सामान चुरा लिया। चोरों की हरकत सीसीटीवी में भी कैद हो गई। इस पर पुलिस ने दावा किया कि जल्द चोर पकड़ लिए जाएंगे।

पुलिस के मुताबिक मलिक कालोनी निवासी सतेंद्र कुमार पुत्र लाला राम की मोहल्ले में ही एचके इंटरप्राइजेज नाम से ऑन लाइन सर्विसेज की दुकान है। सतेंद्र ने बताया कि रविवार रात वह रोज की भांति ही दुकान बंद कर घर चले गए थे।

देर रात चोरों ने दुकान का ताला काटकर हजारों का सामान चुरा लिया। सोमवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो ताला टूटा हुआ था। अंदर जाने पर सारा सामान बिखरा हुआ था। मौके पर आदर्श कालोनी चैकी प्रभारी विनोद जोशी पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली।

इस दौरान सतेंद्र कुमार ने बताया कि चोर दुकान से 50 हजार की नगदी, एक लेपटॉप, एक मानीटर, एक की-पैड, तीन मोबाइल समेत हजारों का सामान चुरा ले गए हैं। बाद में पुलिस ने सतेंद्र की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

कोतवाल कैलाश भटट ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। फुटेज में दो चोर कैद हुए हैं। इस पर पुलिस ने दावा किया कि जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments