Saturday, March 7, 2026
Homeऊधमसिंहनगरपारिवारिक कलह के चलते युवक ने की खुदखुशी

पारिवारिक कलह के चलते युवक ने की खुदखुशी


किच्छा।   पारिवारिक कलह के चलते युवक ने पहले अपनी पत्नी और बच्चों की पिटाई की और उन्हें घर से निकाल दिया, उसके बाद साड़ी के टुकड़े का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सुबह सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

लालपुर के केवी पुरम निवासी सतीश जोशी(40 वर्ष) शराब पीने की लत के चलते पत्नी से अक्सर विवाद चलता था। देर रात भी दोनों के बीच कहासुनी हो गई। जिसपर सतीश ने अपनी पत्नी और दो बच्चों को जमकर पीटा और घर से बाहर निकाल दरवाजा बंद कर लिया।

सुबह पुलिस कंट्रोल रूम को डायल 112 पर सूचना मिली। जिसपर किच्छा पुलिस मौके पर पहुंची। एसएसआइ बीसी आर्य ने बताया कि सतीश जोशी ने पहले शराब के नशे में अपना सिर शीशे की खिड़की पर मारा, जिससे उसका सिर जख्मी हो गया। उसके बाद साड़ी का फंदा बनाकर पंखे के कुंडे पर लटक गया। सतीश की पत्नी पास ही के एक स्कूल में काम करती है, जिसपर पति के घर से निकालने के बाद वह रात को स्कूल में चली गयी थी। सुबह उसको पति के फांसी लगाने का पता चला।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments