Saturday, March 7, 2026
Homeऊधमसिंहनगरसीएम समेत कई दिग्गज नेता पहुंचे मोदी मैदान, पीएम को सुनने...

सीएम समेत कई दिग्गज नेता पहुंचे मोदी मैदान, पीएम को सुनने के लिए उमड़ने लगी भीड़


रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रुद्रपुर के मोदी मैदान में प्रस्तावित जनसभा में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत समेत भाजपा के दिग्गज नेता पहुंचने लगे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि सवा एक बजे के आसपास प्रधानमंत्री का हेलिकॉप्टर पहुंच जाएगा और एक बजकर पच्चीस मिनट से वे अपना संबोधन शुरू कर देंगे।


नैनीताल सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में प्रधानमंत्री आज मोदी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। फिलहाल मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत समेत, केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत, मंत्री धन सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, परिवहन मंत्री यशपाल आर्या समेत भाजपा के दिग्गज नेता मंच पर पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही समर्थकों का आना भी जारी है। जिन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच सभा स्थल पर प्रवेश दिया जा रहा है।

सुरक्षा के किए गए हैं पुख्ता इंतजाम
मोदी मैदान पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिले का पूरा महकमा सभा स्थल पर मौजूद है। एसपीजी ने दो दिन पहले ही मैदान को अपने कब्जे में लिया था। इसके अतिरिक्त भारी फोर्स मैदान पर मौजूद है। लोगों को मेटल डिटेक्टर से होकर ही गुजरने दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने मंत्री अरविंद पांडे को नहीं दी तवज्जो
सभा स्थल पर पहुंचे मंत्री अरविंद पांडे को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कोई तवज्जो नहीं दी। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है चैकी इंचार्ज के साथ मंत्री अरविंद पांडे की मौजूदगी में खनन काराबारियों द्वारा मरपीट के प्रकरण से वे नाराज हैं। मामले में पांडे के खिलाफ एफआइआर भी दर्ज हुई है।

बलराज पासी भी पहुंचे सभा स्थल पर
टिकट न मिलने से नाराज चल रहे पूर्व सांसद व भाजपा के वरिष्ठ नेता बलराज पासी भी सभा स्थल पर पहुंच चुके हैं। एक दिन पहले उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस करके अजय भट्ट के समर्थन में पूरे मनोयोग प्रचार करने की बात कही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments