Sunday, March 8, 2026
Homeअपराध18 वर्षीय युवक ने दुपट्टे का फंदा बनाकर लगाई फांसी, मौत

18 वर्षीय युवक ने दुपट्टे का फंदा बनाकर लगाई फांसी, मौत


रुद्रपुर। अज्ञात कारणों के चलते युवक ने दुपट्टे का फंदा बनाकर जान दे दी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

इज्जत नगर बरेली निवासी कमलजीत शर्मा परिवार के साथ ट्रांजिट कैम्प निवासी प्रकाश मंडल के मकान में किराए में रहते है। बुधवार रात को सभी लोग खाना खाकर सो गए। देर रात कमलजीत के 18 साल के पुत्र हिमांशु शर्मा ने अज्ञात कारणों के चलते कमरे में दुपट्टे से फंदा बनाया और लटक गया।

कुछ देर बाद कमलजीत की नींद खुली तो पुत्र हिमांशु लटका मिला। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र ही गए और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस के मुताबिक आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments