Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधशराबी ट्रक चालक ने तलवार निकालकर मचाय उत्पात

शराबी ट्रक चालक ने तलवार निकालकर मचाय उत्पात

रूद्रपुर। संवाददाता। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में रुद्रपुर रोडवेज बस अड्डे के बाहर एक शराबी ट्रक चालक ने तलवार के साथ जमकर उत्पात मचाया। शराब के नशे में धुत ट्रक चालक करीब आधे घंटे तक हाईवे पर ट्रक खड़ा कर उत्पात मचाता रहा। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद इस शराबी ट्रक चालक पर काबू किया। इस दौरान ट्रक चालक ने तलवार से सीओ पर भी हमला करने का प्रयास किया। बचाव में पुलिसकर्मियों द्वारा हवाई फायर भी करनी पड़ी. पुलिस ने शराबी ट्रक चालक को हिरासत में लेकर मालमा दर्ज कर लिया है।

इस दौरान कुछ लोग आरोपी ट्रक चालक के समर्थन में नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने लोगों को मनाने की कोशिश की लेकिन जब भीड़ बेकाबू होने लगी तो पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. बता दें कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य में धारा 144 लागू है. इसलिए धारा 144 का उल्लंघन करने वाले लोगों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज किया। देर रात ऊधमसिंहनगर-रुद्रपुर में अर्धसैनिक सैनिक बल के जवानों और पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। रुद्रपुर में तनाव के मद्देनजर एसपी क्राइम के नेतृत्व में यह फ्लैग मार्च किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments