Sunday, March 8, 2026
Homeऊधमसिंहनगरमुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश दिए

मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश दिए


रूद्रपुर। संवाददाता। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या को अब तक की गई निर्वाचन की तैयारियों से सम्बन्धित पावर प्रजेन्टेशन के माध्यम से जानकारी उपलब्ध कराई गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन के लिए बनाये गये नोडल अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा सभी निर्वाचन से सम्बन्धित अधिकारी भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्य करें। उन्होंने कहा सभी प्रत्याशियों से आदर्श आचार संहिता का कडाई से अनुपालन कराया जाए। उन्होंने कहा प्रत्याशी द्वारा निजी सम्पत्ति मे जो प्रचार सामग्री लगाई जायेगी उसकी अनुमति सम्पत्ति स्वामी से लेनी आवश्यक होगी। उन्होंने कहा इस तरह की योजना बनाई जाए कही पर ईवीएम या वीवीपेट खराब होती है तो उसे शीघ्र बदला जा सके। उन्होंने कहा जनसभा, रैलियों की विडियोग्राफी अवश्य कराई जाए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कानून व्यवस्था व शांति व्यवस्था बनाने के लिए राज्य की सीमा पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये। उन्होने कहा बीएलओ के माध्यम से घर-घर जाकर वोटर स्लिप वितरित की जाए। उन्होने कहा जनपद मे आने वाली अवैध शराब पर नियंत्रण रखने के लिए समय-समय पर छापेमारी अभियान चलाया जाए। उन्होने कहा सभी बूथो का मैनेजमेंट प्लान शीघ्र बना लिया जाए। लोगो को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाये जाए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति, एकीकृत कंट्रोल रूम, सी-विजिल आदि की भी जानकारी ली। उन्होने कहा निर्वाचन कंट्रोल रूम मे स्थापित 1950 टोल फ्री नम्बर पर आने वाली काल को 24 घंटे सुना जाए। बैठक के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा एकीकृत कंट्रोल रूम व बगवाडा मण्डी मे स्थापित स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण किया।

इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था दीपम सेठ, सचिव आबकारी दीपेन्द्र चैधरी, जिला निर्वाचन अधिकारीध्जिलाधिकारी डा0 नीरज खैरवाल, जिलाधिकारी नैनीताल वीके सुमन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरिंदरजीत सिंह, सुनील कुमार मीणा, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा0 वी षणमुगम, नोडल अधिकारी कार्मिक मयूर दीक्षित, अपर जिलाधिकारी जगदीश चन्द्र काण्डपाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह चैहान, नोडल अधिकारी ईवीएम रूची रयाल सहित अन्य नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments