Sunday, March 8, 2026
Homeऊधमसिंहनगरहार्डवेयर की दुकान में आग लगने से हुआ लाखों का नुकसान

हार्डवेयर की दुकान में आग लगने से हुआ लाखों का नुकसान

रुद्रपुर। हार्डवेयर की दुकान में लगी आग से करीब चार लाख की नकदी सहित 20 लाख का सामान जल कर राख हो गया। दमकल विभाग ने ततपरता से काम करते हुए आग पर काबू पाया। इससे अन्य दुकानों में आग फैलने से बच गई।

गदरपुर मार्ग पर एलायंस कॉलोनी निवासी पूरन चंद अरोरा की पूरन चंद एंड संस नाम से हार्डवेयर की दुकान है। मंगलवार रात्रि पूरन चंद अरोरा दुकान बंद कर घर चले गए। आज बुधवार सुबह सात बजे दुकान पर पहुचे उनके ड्राइवर ने दुकान से धुंआ निकलते देख तुरंत सूचना दी। इस पर दमकल वाहन के साथ ही पूरन चंद भी दुकान पहुच गए। शटर खुलवाया तो अंदर आग पूरी तरह से दुकान को चपेट में ले चुकी थी। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पा उसे आगे फैलने से रोक दिया। इससे आसपास की दुकानें भी बच गईं।

इस दौरान आग से नुकसान बचाने के लिए समान निकालने दुकान के अंदर घुसे पूरन चंद भी पैर में शीशा लगने से घायल हो गए। आग से दुकान में रखे चार लाख की नकदी सहित केमिकल, डॉ फिकसिट ग्रीस, मोबिल ऑयल सहित दस्तावेज आदि सामान जल कर राख हो गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments