Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधअज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत


रुद्रपुर। रुद्रपुर में गाबा चैक के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक भूतबंग्ला निवासी भजन लाल (55) पुत्र मोहन लाल बीते बुधवार को डिबडिबा कालोनी में शादी समारोह में बाइक से गए हुए थे। गुरुवार सुबह करीब चार बजे वह घर को लौट रहे थे। इस दौरान गाबा चैक के पास एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने घायल भजन को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि मृतक की दो लड़कियां और तीन लड़के हैं। मृतक बकरी-बकरों को खरीदने और बेचने का काम करता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments