Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधघर का ताला तोड़ चोरों ने जेवर सहित उड़ाई नकदी

घर का ताला तोड़ चोरों ने जेवर सहित उड़ाई नकदी


काशीपुर। घर के ताले तोड़कर चोरों ने 35 हजार रुपये नकदी सहित लाखों रुपये के जेवरात पार कर दिए। परिवार घर का ताला लगाकर गमी में गया था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम बैलजुड़ी गौसिया कॉलोनी निवासी बाबू अली पुत्र सब्बीर अली पेशे से चिकित्सक हैं। रामनगर में उनकी दुकान है। यहां पर वह परिवार के साथ किराये के मकान में रहते हैं। रविवार को ग्राम सरबरखेड़ा में बाबू की सास का इंतकाल हो गया था। पूरा परिवार घर का ताला लगाकर वहां गया था। रात को सरबरखेड़ा में ही रुक गए। सोमवार सुबह बेटा आजम घर पहुंचा तो घर के ताले टूटे थे।

यह देख उसके होश उड़ गए। आनन फानन बेटे ने पिता को घटना की सूचना दी। सूचना पर परिवार सहित घर पहुंचे बाबू ने देखा तो अलमारी का भी ताला टूटा था। अलमारी से चार तोले सोने के आभूषण, 200 ग्राम चांदी, एक मोबाइल व 35 हजार रुपये नकदी गायब थी। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने घटना की जानकारी ली। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। चोरी से करीब दो लाख का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को सौंप दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments