Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधफायरिंग के बाद लापता युवक का शव तालाब से बरामद, हत्या का...

फायरिंग के बाद लापता युवक का शव तालाब से बरामद, हत्या का मुकदमा दर्ज


ऊधमसिंह नगर । ऊधमसिंह नगर के गूलरभोज में विगत शुक्रवार को फायरिंग के बाद आधी रात से लापता हुए ककराला गांव के रंजीत सिंह का शव बौर तालाब में बरामद हुआ है। इस मामले में मृतक की पत्नी प्रेमो कौर की तहरीर पर पुलिस ने वन कर्मी राजेश कुमार, ग्रामीण गुरविंदर और एक अन्य पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शव पर छर्रे के निशान हैं, वहीं मुंह पर कपड़ा ठूंसा हुआ है। पानी में रहने की वजह से शव फूला हुआ है। ग्रामीणों ने आज सुबह प्रदर्शन कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस पूछताछ में आरोपी वनकर्मी ने मारपीट की बात कबूली है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ ही हत्या की वजह की तलाश शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments