Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधपारिवारिक कलह के चलते ऊर्जा निगम के एसएसओ ने फांसी लगाकर की...

पारिवारिक कलह के चलते ऊर्जा निगम के एसएसओ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या


उधमसिंह नगर। ऊर्जा निगम के एसएसओ ने पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है। पड़ोसियों ने सुबह इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर मृतक के ससुराल के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पति-पत्नी में आएदिन विवाद होने की जानकारी दी। सैनिक कॉलोनी निवासी अंकित (35 वर्ष) पुत्र जसवंत सिंह किराये पर कमरा लेकर पत्नी व बच्चों के साथ रहता था।

वह बाजपुर हाइडिल में एसएसओ (सब स्टेशन ऑपरेटर) के पद पर तैनात था। मंगलवार को वह ड्यूटी के बाद घर पहुंचा। बुधवार सुबह पड़ोसी घर में गया था। उसने अंकित को पंखे से लटका देखा। आनन फानन उसने पुलिस को कॉल कर घटना की सूचना दी।

साथ ही मृतक के परिजनों को भी घटना के बारे में जानकारी दी। सूचना पर आइटीआइ थानाध्यक्ष कुलदीप अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। साथ ही पड़ोसियों से पूछताछ की।

पड़ोसियों ने बताया कि आए दिन पति-पत्नी में झगड़ा होता रहता था। मंगलवार को पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह अपने मायके चली गई थी। मृतक के ससुर ने भी पति-पत्नी के झगड़े की बाद बताई। मृतक के दो बच्चे हैं। परिजनों का रो-रोकर बुराहाल था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments