Sunday, March 8, 2026
Homeऊधमसिंहनगरसगे भाई ने की बहन से दुष्कर्म की कोशिश

सगे भाई ने की बहन से दुष्कर्म की कोशिश


रुद्रपुर। रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में कलियुगी भाई ने सगी बहन के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। लड़की के शोर मचाने पर परिजनों और पड़ोसियों ने आरोपी को कमरे में बंद कर पुलिस को सूचना दी। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

क्षेत्र में एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ रहता है और सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करता है। घर में उसका नाबालिग बेटा (17) है। उसकी बेटी (15) नानी के घर दिल्ली में रहकर पढ़ाई करती है और 10वीं उत्तीर्ण करने के बाद घर आई है।

आरोपी ने बहन के कपड़े भी फाड़े
रविवार की शाम सिडकुल कर्मी पत्नी के साथ कहीं गया था। घर में उसकी बेटी और बेटा थे। इसी बीच लड़के ने बहन को कमरे में ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की। आरोपी ने बहन के कपड़े भी फाड़ दिए। लड़की के शोर मचाने पर पड़ोसी एकत्र हो गए और इसी बीच परिजन भी आ गए।

उन्होंने दरवाजे की कुंडी तोड़कर लड़की को छुड़ाया और आरोपी को कमरे में बंद कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किशोर को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष विद्याधर जोशी ने बताया कि आरोपी पढ़ाई छोड़ चुका है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया।

पुत्री से छेड़छाड़ के आरोप में सौतेले पिता पर मुकदमा
रुद्रपुर में ही कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सौतेले पिता के खिलाफ पुत्री से छेड़खानी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर कहा था कि पहले पति से विवाद होने के बाद उसने गदरपुर के रजपुरा क्षेत्र निवासी व्यक्ति से विवाह किया था। उसके साथ नाबालिग पुत्री भी रहती है।

पति की हरकतों से तंग आकर अलग रहने लगी थी पत्नी
आरोप है कि सात मार्च को पति ने उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ की। पति की हरकतों से तंग आकर वह रुद्रपुर में एक कॉलोनी में रहने लगी। आरोप है कि एक दिन उसका पति रुद्रपुर आ गया और बेटी के साथ गलत हरकतें कीं।

इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसे कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments