Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधचार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के प्रयास में युवक गिरफ्तार

चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के प्रयास में युवक गिरफ्तार


रूद्रपुर। सिडकुल क्षेत्र में एक युवक ने चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान मासूम के चिल्लाने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक मूल रूप से रामपुर निवासी नासिर रुद्रपुर के एक अस्पताल में मजदूरी करता है और यहीं अपने परिवार के साथ रहता है। बताया गया कि वहीं पर अन्य मजदूर परिवार भी रहते हैं। सोमवार की रात नासिर ने पड़ोस में रहने वाली एक चार साल की मासूम बच्ची को पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।

मासूम के चिल्लाने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। यह देख नासिर मौके से फरार हो गया। मामले में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच जानकारी जुटाई और नासिर के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर मंगलवार सुबह उसे सिडकुल क्षेत्र से गिरफ्तार किया। सिडकुल चैकी प्रभारी केजी मठपाल ने बताया कि आरोपी नासिर को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments