Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधएक नाबालिग से दुराचार, दूसरी से दुराचार की कोशिश, जनता ने आरोपी...

एक नाबालिग से दुराचार, दूसरी से दुराचार की कोशिश, जनता ने आरोपी को सिखाया सबक


रुद्रपुर । रुद्रपुर में कोतवाली के अंतर्गत आने वाले एक मामले में रिश्तेदारी में आई नाबालिग के साथ अज्ञात युवक ने दुराचार किया। जबकि दूसरे मामले में एक युवक ने नाबालिग के साथ दुराचार का प्रयास किया।

दुराचार का प्रयास करने वाले युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है, जबकि दुराचार करने वाला आरोपी फरार था। गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी युवक ने अपना नाम शिवम उर्फ शिवा निवासी रम्पुरा बताया है।

एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने बताया कि आरोपित राज मिस्त्री का काम करता है। नाबालिग को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है और आरोपित के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है।

पिटाई करने के बाद उसका सिर मुंडवा दिया
जानकारी के अनुसार रम्पुरा चैकी की भूतबंगला क्षेत्र निवासी नाबालिग लड़की परिजनों के साथ प्रीत विहार क्षेत्र निवासी अपने एक रिश्तेदार के घर आई थी। बुधवार देर शाम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान एक युवक वहां आया और बच्ची को आम खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया और उसके साथ दुराचार किया। देर रात बच्ची ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजन पुलिस को तहरीर दी।

वहीं रम्पुरा चैकी क्षेत्र में ही एक युवक ने चार साल की बच्ची के साथ दुराचार का प्रयास किया। युवक को लोगों ने पकड़ लिया और पिटाई करने के बाद उसका सिर मुंडवा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और बच्ची का मेडिकल परीक्षण करवाने भेजा। एसपी सिटी देवेंद्र पींचा का कहना है कि मेडिकल परीक्षण के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments