Saturday, March 7, 2026
Homeऊधमसिंहनगरट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

ऊधमसिंहनगर। संवाददाता। शौच के लिए तड़के सुबह घर से खेत में निकली महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ग्राम फिरोजपुर राजेंद्री देवी (35 वर्ष) पत्नी अजय गृहणी है। घर में शौचालय न होने के कारण रोजाना की तरह मंगलवार सुबह वह खेतों में शौच के लिए आई थी। इस दौरान मुरादाबाद से रामनगर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 55305 की चपेट में आकार महिला का शरीर क्षत-विक्षत हो गया।

वहां से गुजर रहे किसी ग्रामीण ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी, लेकिन शव किसी की पहचान में नहीं आया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। शव की शिनाख्त करने के लिए ग्रामीणों ने अपने-अपने परिवार के सदस्यों की सलामती के लिए जांच की तो महिला की शिनाख्त राजेंद्री के रूप में हुई। मृतका के दो बेटे व एक बेटी है। वहीं परिजनों का हाल बेशुद बना हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments