Sunday, March 8, 2026
Homeऊधमसिंहनगरखुशखबरी- ऊधमसिंहनगर में 29 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला

खुशखबरी- ऊधमसिंहनगर में 29 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला

देहरादून। संवाददाता। जिला सेवायोजन कार्यालय ऊधमसिंहनगर में रोजगार मेला 29 जुलाई को सुबह 10 बजे से लगने जा रहा है। जिसमें दसवीं, बाहरवीं व आईटीआई पास युवक-युवतियों के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। लिखित परीक्षा में पास अभ्यार्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जायेगा। इच्छुक अभ्यार्थियों की उम्र 18 से 30 साल तक होनी चाहिए। आईटीआइ्र्र पास के लिए टर्नर, फिटर, मशीनिष्ट, इलेक्ट्रीशियन, ग्राईंडर, वेल्डर, टै्रक्टर व डीजर आदि के लिए जगह है।

सफल अभ्यार्थियों को हरिद्वार, देहरादून और हरियाणा में नौकरी दी जायेगी। जिला सेवायोजन अधिकारी नारायण सिंह दरम्बाल ने बताया कि अभ्यार्थी समय से पहुंचे। साथ ही अपने सभी प्रमाण पत्रों की फोटो कॉपी और असली प्रमाण पत्र के साथ ही दो पासपोर्ट साइज फोटों लाये। उन्होने बताया कि वेतन के साथ अन्य सुविधाएं और पार्ट टाईम वर्क का पैसा भी देय होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments