Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधप्यार में पागल युवती ने नाबालिग युवक का अपहरण किया

प्यार में पागल युवती ने नाबालिग युवक का अपहरण किया


देहरादून। संवाददाता। रुद्रपुर में एक युवती पर एक नाबालिग युवक का अपहरण करने का आरोप लगा है। युवती पर आरोप है कि वह उस नाबालिग लड़के से शादी करना चाहती है। लेकिन लड़के के परिजन इसके खिलाफ हैं. युवती को यह बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने अपहरण की इस घटना को अंजाम दे दिया। परिजनों द्वारा की गई शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अब युवती व युवक की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। वहीं अपहरण की इस घटना के बाद से लड़के के परिवार वाले काफी परेशान हैं।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के कुशीनगर की निवासी 22 साल की युवती इंद्रावती उर्फ इंदु रुद्रपुर के आजादनगर ट्रांजिट कैंप में रह रहे वीरेंद्र प्रसाद के घर पर किरायेदार बनकर रह रही थी। इंदु यहां फैक्ट्री में काम करती है। इंदु पर आरोप है कि उसे मकान मालिक के नाबालिग बेटे से प्यार है और वह उससे शादी करना चाहती है। पिछले कुछ दिनों से वह युवक पर इसके लिए दबाव बनाती रही है। लेकिन जब लड़के के परिवार के सदस्यों को इसका पता चला तब वे इसका विरोध करने लगे।

लड़के के परिवार वाले इतने आहत हो गए कि उन्होंने पुलिस को सूचित कर दिया. पुलिस ने लड़के के नाबालिग होने का संज्ञान लेते हुए युवती को ऐसा कोई कदम उठाने से मना किया। पुलिस के समझाने पर युवती मान भी गई। मामला ठंडा पड़ता देख लड़के के परिजन भी निश्चिंत हो गए। उन्होंने आगे कोई कार्रवाई नहीं की। लेकिन फिर अचानक अपहरण की यह घटना घट गई। लड़के के परिजनों का कहना है कि 17 जुलाई को उनका बच्चा किशोर अटरिया मंदिर जाने के लिए निकला और फिर लौटकर घर नहीं आया। परिजनों को तुरंत ही इंदु पर शक हुआ। उन्हें पता चला कि इंदु भी फैक्ट्री में नहीं है। फिर दोनों युवती और युवक को ढूंढ़ा जाने लगा।

बताया जा रहा है कि इसी बीच इंदु ने वीरेंद्र प्रसाद को फोन कर बताया कि उनका किशोर उसके साथ है। इंदु ने आगे कहा कि वह और उसका जीजा प्रमोद उर्फ पिंटू मिलकर किशोर को अपने साथ ले जा रहे हैं. फोन पर उसने यह भी कहा कि वह किशोर से शादी करेगी। इतना कहने के बाद ही उसने अपना फोन काट दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments