Saturday, March 7, 2026
Homeऊधमसिंहनगरपति ने फांसी लगा की खुदकुशी, सास ने बहू पर लगाया आरोप

पति ने फांसी लगा की खुदकुशी, सास ने बहू पर लगाया आरोप

काशीपुर। संवाददाता। घरेलू विवाद के चलते पत्नी का पति को इतना नागवार गुजरा कि उसने लुंगी से फंदा बनाकर खुद को फांसी लगा ली। वहीं मृतक की मां ने बहू पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

मोहल्ला लाहौरियान निवासी हरीश कुमार सप्रा (45) पुत्र मनोहर लाल ने घर में लूंगी का फंदा से आत्महत्या कर ली। वह सब्जी मंडी स्थित दूध की डेयरी चलाता था। सुबह करीब पांच बजे उसने कमरे में ही आत्महत्या कर ली।

हरीश की मां सावित्री देवी ने बताया कि उसकी तीन साल पहले प्रतापपुर, रामनगर निवासी युवती से शादी हुई थी। युवती की यह दूसरी शादी थी। वह करीब 10 वर्ष का एक लड़का भी अपने साथ लाई थी।

मां का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही बहू प्रापर्टी अपने नाम कराने को लेकर पति से झगड़ा करने लगी। करीब एक सप्ताह पहले वह बेटा व सामान को लेकर मायके चली गई। जिसके बाद हरीश ने शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे कमरे मेें जाकर खुद को फांसी लगा ली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments