Saturday, March 7, 2026
Homeऊधमसिंहनगरतेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

रुद्रपुर। संवाददाता। काशीपुर रोड से गुजरे रहे एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया। इस दौरान वहां गुजर रहा बाईक सवार युवक ट्रक की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल युवक को 108 की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बरेली के सुभाष नगर निवासी संजीव (25) पुत्र विष्णु रुद्रपुर के एक होटल में काम करता था। गत रात वह कहीं गया हुआ था। देर रात वापसी में काशीपुर रोड पर ट्रक ने संजीव की बाइक को टक्कर मार दी थी।

 

इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। यह देख चालक ट्रक समेत फरार हो गया। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने उसे एंबुलेंस 108 से जिला अस्पताल में पहुंचाया। जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments