Saturday, March 7, 2026
Homeऊधमसिंहनगरशिक्षामंत्री के बेटे को बख्शने के मूड में नहीं पुलिस

शिक्षामंत्री के बेटे को बख्शने के मूड में नहीं पुलिस

उधमसिंहनगर।संवाददाता। कुमांऊ मंडल में छात्रसंघ चुनाव अक्टूबर के अंत तक समाप्त होंगे। वहीं राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में फायरिंग की घटना के मद्देनजर पुलिस ने सख्ताई का रूख एख्तयार किया है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के बेटे अंकुर पांडेय समेत 20 छात्रों पर पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई की है। वहीं तीन छात्र नेताओं पर भी कार्रवाई की गई है।  

 

 

कोतवाल वीडी उनियाल ने बताया कि पहाड़पुर निवासी मनदीप खैरा पुत्र सुखदेव सिंह, स्वार रामपुर निवासी नवदीप सिंह उर्फ नवी पुत्र मोहन सिंह और मुड़िया निवासी सावेज पुत्र शाकिर के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है, जबकि शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के पुत्र अंकुर पांडेय, नरेश शाह, विक्रमजीत सिंह, गुरसेवक सिंह, सतपाल सिंह,

 

गुलजार सिंह, तेजेंदर सिंह, नवजोत सिंह, गुरदेव सिंह, रक्षपाल सिंह तथा उमेश पासी, रंजीत शेरगिल, रजत भंडारी, रोशन पटेल, प्रदीप यादव, सुरजीत सिंह उर्फ सीता, अजमेर मण्ड, सोनू मण्डल, रणजीत गिल उर्फ गित्ता, अमन बंसल को 107-116 में निरुद्ध किया गया है।

 

उन्होंने कहा कि शांतिपूर्वक छात्रसंघ चुनाव करवाना उनका उद्देश्य है, यदि किसी ने भी अराजकता फैलाने की कोशिश की तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा, किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। आपको बता दें कि पिछले दिनों शिक्षा मंत्री के पुत्र के साथ उनके निजी सचिव नरेश शाह ने कॉलेज में जमकर हंगामा काटा था।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments