Saturday, March 7, 2026
Homeऊधमसिंहनगरडंपर से स्कूटी सवार मां बेटे की मौत

डंपर से स्कूटी सवार मां बेटे की मौत

 उधमसिंहनगर। संवाददाता। घर से करवा चैथ का सामान लेने स्कूटी पर निकले मां बेटे को डंपर ने रौंद दिया। दोनों करवा चैथ का सामान खरीदने निकले थे। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग निकला।

ग्राम बावनपुरी निवासी गुरमीत कौर (30) पत्नी विनोद कुमार विनायक अपने मायके मोतीपुर से स्कूटी से गदरपुर बाजार में करवाचैथ का सामान खरीदने आ रही थी। महिला के साथ में उसका ढाई वर्षीय पुत्र हिमांशु और उसकी ननद परमजीत कौर भी थी।

 

महिला जैसे ही सरदार नगर चक्की मोड़ के पास पहुंची तो पीछे से तेज गति से आ रहे डंपर एचआर- 55पी 5206 ने जोरदार टक्कर मार दी।  इससे स्कूटी सवार महिला और बच्चे घसीटते हुए काफी दूर जा गिरे। हादसे में गुरमीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पुत्र हिमांशु ने गदरपुर सीएचसी में दम तोड़ दिया।

 

साथ में बैठी ननद परमजीत कौर दूसरी तरफ गिरने के कारण बाल बाल बच गई। दुर्घटना के बाद डंपर चालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिससे एनएच-74 पर दोनों तरफ लंबा जाम भी लग गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments