Saturday, March 7, 2026
Homeऊधमसिंहनगरकार को पास न देने पर ट्रक चालक की युवकां ने की...

कार को पास न देने पर ट्रक चालक की युवकां ने की जमकर पिटाई


ऊधमसिंहनगर। संवाददाता। ऊधमसिंह नगर जिले में अपनी कार को पास नहीं देने पर एक ट्रक चालक की शहर के कुछ बिगड़ैल युवकों ने जमकर पिटाई कर दी। मामला रुद्रपुर के रामपुर रोड का है।

मामले में एएसपी देवेंद्र पिंचा ने बताया कि गाड़ी को ओवरटेक करने के चक्कर में युवकों और ट्रक चालक में तू-तू मैं-मैं हो गई थी। इसके बाद कार में सवार युवकों ने बाहर आकर ट्रक चालक की पिटाई कर दी। फिलहाल, मामले की शिकायत मिलने पर थाने में शरारती युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

काफी देर तक युवकों से पिटता रहा चालक
इस दौरान बीच सड़क पर ट्रक को रोकर काफी देर तक युवक चालक की पिटाई करते रहे, पर कोई भी उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया. इस घटना ने पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी की भी पोल खोल दी है। वहीं विवाद के काफी देर बाद वहां कुछ लोग पहुंचे और उन्होंने काफी मशक्कत करने के बाद बीच बचाव कर ट्रक चालक को उन बिगड़ैल युवकों के चंगुल से बचाया। फिलहाल, पुलिस ने इस पूरे मामले में ट्रक चालक की शिकायत के आधार पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments